छत्तीसगढ़ / जशपुर

सेवा संकल्प अभियान के तहत ग्राम पंचायत बम्बा में हुआ वृहद पौधारोपण

 जशपुरनगर । सेवा संकल्प अभियान 2026 के अंतर्गत ‘सेवा मेरा योगदान’ कार्यक्रम के तहत जनपद पंचायत बगीचा के ग्राम पंचायत बम्बा में 30 सितम्बर 2026 को वृहद पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण, हरियाली संवर्धन और आमजनों में प्रकृति के प्रति जागरूकता बढ़ाना रहा।

पौधारोपण कार्यक्रम में जनपद पंचायत अध्यक्ष, डीडीसी, बीडीसी सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिकों ने सहभागिता की। इस अवसर पर जनपद पंचायत कार्यालय एवं वन विभाग के अधिकारी-कर्मचारी भी उपस्थित रहे। सभी ने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया तथा लगाए गए पौधों की देखभाल एवं संरक्षण के लिए लोगों को प्रेरित किया।

 

कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों एवं उपस्थित जनप्रतिनिधियों ने अधिक से अधिक पौधे लगाने और पर्यावरण संरक्षण में सामूहिक भागीदारी निभाने का संकल्प लिया।

Leave Your Comment

Click to reload image