छत्तीसगढ़ / कोरबा

सेवा सेतु शिविर में कचरबाई और सदानंद को मिली प्रधानमंत्री आवास की चाबी

 कोरबा । पोड़ी-उपरोड़ा विकासखंड के ग्राम सिंघिया में आज आयोजित सेवा सेतु शिविर में ग्राम लखनपुर निवासी सदानंद, पिता बलभद्र प्रसाद, और कचरबाई, पति तीज राम, को प्रधानमंत्री आवास की चाबी प्रदान की गई। पक्के घर की चाबी पाकर दोनों हितग्राहियों ने खुशी जताई।

सदानंद और कचरबाई ने बताया कि वे वर्षों से कच्चे मकान में रह रही थीं। बारिश के दिनों में खपरैल की छत से पानी टपकता था, जिससे घर में रहना मुश्किल हो जाता था। अन्य मौसम में भी उन्हें परेशानी होती थी। अब पक्का आवास मिलने से उन्हें इन समस्याओं से राहत मिलेगी।

 

शिविर में बिसाहू सिंह सहित अन्य को पेंशन स्वीकृति प्रमाण पत्र प्रदान किया गया। हितग्राहियों ने सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत सेवा सेतु शिविर में पीएम आवास की चाबी मिलने से खुशी जताते हुए कहा कि आने वाले समय मे अब पक्के मकान में खुशियां भी पक्की होगी।

 

Leave Your Comment

Click to reload image