छत्तीसगढ़ / राजनांदगांव

सेवा संकल्प अभियान : ग्राम मोहड़ में आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम का हुआ आयोजन

 राजनांदगांव । सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत डोंगरगांव विकासखंड के ग्राम मोहड़ के आंगनबाड़ी केन्द्र में आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी गई तथा पात्र हितग्राहियों को योजना का लाभ लेने के लिए प्रेरित किया गया। 

हर घर मुनगा-घर-घर मुनगा पौधरोपण अभियान के तहत मुनगा पौधरोपण के लिए प्रेरित किया गया तथा मुनगा के औषधि गुणों के बारे में बताया गया। कार्यक्रम में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका तथा मितानिन दीदी का सम्मान किया गया। साथ ही पोषण प्रतिज्ञा ली गई और बच्चों को न्यौता भोज कराया गया। कार्यक्रम में अन्य गतिविधियों का आयोजन हुआ। इस अवसर पर जिला पंचायत सभापति जागृति चुन्नी यदु, जनपद सदस्य हरिला साहू, डीपीओ आर जामुलकर, पर्यवेक्षक गायत्री  यादव सहित ग्रामीण जनप्रतिनिधि, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका तथा मितानिन, सहित ग्रामीण उपस्थित थे।

 

 

Leave Your Comment

Click to reload image