छत्तीसगढ़ / कोरबा

बिजली बिल की चिंता से राहत, सौर ऊर्जा से जुड़ा अंकित मारू का घर

 कोरबा ।  पाली के बाजार पारा निवासी अंकित मारू के लिए घर का बिजली बिल एक नियमित आर्थिक चिंता थी। स्वरोजगार से जुड़े अंकित के परिवार को घरेलू खर्च के साथ बिजली बिल का भुगतान भी करना पड़ता था। प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना की जानकारी मिलने पर उन्होंने अपने घर में सौर ऊर्जा प्रणाली लगवाने की पहल की।

अंकित बताते हैं कि बिजली विभाग से योजना की जानकारी मिलने के बाद उन्हें इसका लाभ प्राप्त हुआ। अब उनके घर की बिजली जरूरतों का एक हिस्सा सौर ऊर्जा से पूरा हो रहा है। इससे बिजली बिल का आर्थिक भार कम करने में मदद मिली है और परिवार की बचत की उम्मीद बढ़ी है।

 

अंकित का कहना है कि योजना ने उन्हें बिजली खर्च घटाने के साथ ऊर्जा के स्वच्छ स्रोत से जुड़ने का अवसर दिया है। उनके अनुसार, सौर ऊर्जा अपनाना परिवार की आर्थिक आत्मनिर्भरता और पर्यावरण संरक्षण की दिशा में उपयोगी कदम है।

Leave Your Comment

Click to reload image