छत्तीसगढ़ / कोरबा

न्यायाधीशों ने बंदियों को बताये आत्मसुधार, सकारात्मक सोच और जीवन परिवर्तन के मंत्र

 कोरबा । गांधी जयंती के अवसर पर उप जेल कटघोरा में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। उक्त कार्यक्रम के दौरान बंदियों को उनके विधिक अधिकारों, उपलब्ध विधिक सहायता एवं न्यायिक प्रक्रिया से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की गई। इस अवसर पर बंदियों द्वारा रंगोली बनाकर अपनी रचनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया गया। रंगोली कार्यक्रम के माध्यम से बंदियों में सकारात्मक सोच, रचनात्मकता एवं आपसी सद्भाव को प्रोत्साहित किया गया। कार्यक्रम में बंदियों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने तथा महात्मा गांधी जी के सत्य, अहिंसा एवं शांति के आदर्शों को आत्मसात करने का अवसर प्रदान किया । निर्मित रंगोलियों का न्यायाधीशों द्वारा निरीक्षण किया गया तथा बंदियों द्वारा प्रस्तुत रचनात्मक गतिविधि की सराहना की गई। उपरोक्त कार्यक्रम में  शीलू सिंह द्वितीय अपर सत्र न्यायाधीश कटघोरा,  हेमंत रात्रे तृतीय अपर सत्र न्यायाधीश,  लोकेश पटले प्रथम व्यवहार न्यायाधीश वरिष्ठ श्रेणी, कुव रंजू वैष्णव प्रथम व्यवहार न्यायाधीश वरिष्ठ श्रेणी, न्यायाधीश प्रेरणा वर्मा प्रथम व्यवहार न्यायाधीश कनिष्ठ श्रेणी, एवं अधिवक्ता  खेमचंद नामदेव सहायक जेल अधीक्षक श्रीमती सीमा उराव एवं पैरालीगल वॉलेण्टियर्स  तलवीर सिंह उपस्थित रहे ।

 

 

Leave Your Comment

Click to reload image