सेवा की कहानीः महतारी वंदन की राशि से हरियालो संभाल रहीं घर की छोटी-छोटी जरूरतें
हर माह मिल रहे एक हजार रुपए, घरेलू सामान से लेकर बच्चों की पढ़ाई और कपड़ों के खर्च में मिल रही मदद
नियमित आर्थिक सहायता से परिवार की जरूरतों को पूरा करने में मिल रहा सहारा
अम्बिकापुर अक्टूबर 2026
परिवार की रोजमर्रा की जरूरतों में होने वाले छोटे-छोटे खर्चों को पूरा करने में नियमित आर्थिक सहायता महिलाओं के लिए उपयोगी साबित हो रही है। महतारी वंदन योजना के तहत मिलने वाली राशि से महिलाएं अपनी आवश्यकता के अनुसार घरेलू सामान, बच्चों की पढ़ाई और अन्य जरूरी खर्च पूरे कर रही हैं। लखनपुर विकासखंड के ग्राम पंचायत मुटकी की श्रीमती हरियालो भी योजना से प्रतिमाह मिलने वाले एक हजार रुपए का उपयोग परिवार की आवश्यकताओं में कर रही हैं।
श्रीमती हरियालो बताती हैं कि महतारी वंदन योजना के तहत उन्हें हर महीने एक हजार रुपए मिलते हैं। इस राशि से कभी घर के लिए हल्दी-मसाले जैसी सामग्री खरीदती हैं तो कभी बच्चों की पढ़ाई और कपड़ों से संबंधित जरूरतों को पूरा करती हैं। हर माह मिलने वाली सहायता से इन छोटे लेकिन जरूरी खर्चों के लिए उन्हें आर्थिक सहारा मिल रहा है।
बच्चों की पढ़ाई-लिखाई और घर जरूरतें हो रही पुरी
हरियालो बताती हैं, महतारी वंदन योजना का हर महीने एक हजार रुपए मिलता है, घर का सामान हल्दी, तेल,मसाला और बच्चों का पढ़ाई-लिखाई में खर्चा करते हैं।
हरियालो के अनुभव में महतारी वंदन योजना की सहायता राशि सीधे परिवार की रोजमर्रा की आवश्यकताओं से जुड़ रही है। सहायता राशि मिलने पर उन्होंने खुशी जाहिर करते हुए प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया, उन्होंने कहा कि महतारी वंदन योजना से हर महीने आर्थिक सहायता मिल रही है।