छत्तीसगढ़ / रायपुर

सेवा संकल्प अभियान 2026: सेवा मेरा योगदान : गांव-पंचायत तक पहुंचीं शासकीय सेवाएं, सेवा सेतु शिविरों में ग्रामीणों की समस्याओं का प्राथमिकता से निराकरण

 एक ही स्थान पर मिल रही विभिन्न विभागों की सेवाएं, पात्र हितग्राहियों को सामग्री एवं योजनाओं का लाभ

कामारीमा और कांसाबेल में आयोजित शिविरों में ग्रामीणों के आवेदनों पर हुई त्वरित कार्रवाई

रायपुर, 4 अक्टूबर 2026

रायपुर : सेवा संकल्प अभियान 2026: सेवा मेरा योगदान : गांव-पंचायत तक पहुंचीं शासकीय सेवाएं, सेवा सेतु शिविरों में ग्रामीणों की समस्याओं का प्राथमिकता से निराकरण

रायपुर : सेवा संकल्प अभियान 2026: सेवा मेरा योगदान : गांव-पंचायत तक पहुंचीं शासकीय सेवाएं, सेवा सेतु शिविरों में ग्रामीणों की समस्याओं का प्राथमिकता से निराकरण

सेवा संकल्प अभियान 2026 के तहत जशपुर जिले के सभी विकासखंडों में सेवा सेतु शिविरों के माध्यम से शासकीय योजनाओं और सेवाओं को गांव एवं पंचायत स्तर पर आम नागरिकों तक पहुंचाया जा रहा है। शिविरों में ग्रामीणों की समस्याओं और मांगों को सुनकर संबंधित विभागों द्वारा प्राथमिकता से निराकरण किया जा रहा है। साथ ही पात्र हितग्राहियों को विभिन्न योजनाओं के तहत सामग्री एवं आवश्यक सेवाओं का लाभ भी प्रदान किया जा रहा है।

सेवा सेतु शिविरों में पेंशन, राशन, आयुष्मान कार्ड, आधार कार्ड, श्रम कार्ड सहित विभिन्न शासकीय योजनाओं और सेवाओं से संबंधित आवेदन लिए जा रहे हैं। प्राप्त आवेदनों का संबंधित विभागों द्वारा परीक्षण कर पात्रता के अनुसार मौके पर ही निराकरण का प्रयास किया जा रहा है। जिन प्रकरणों में आगे की विभागीय प्रक्रिया आवश्यक है, उन पर भी नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है।

कामारीमा और कांसाबेल में ग्रामीणों को मिला योजनाओं का लाभ

इसी कड़ी में बगीचा विकासखंड के ग्राम कामारीमा तथा जनपद पंचायत कांसाबेल में सेवा सेतु शिविर आयोजित किए गए। शिविरों में श्रम, खाद्य, महिला एवं बाल विकास, पंचायत, राजस्व और स्वास्थ्य सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे। उन्होंने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं, आवेदन प्राप्त किए और निराकरण योग्य प्रकरणों पर मौके पर कार्रवाई की।

विभागों द्वारा ग्रामीणों को शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं, पात्रता और आवेदन प्रक्रिया की जानकारी भी दी गई। विभिन्न योजनाओं के पात्र हितग्राहियों को आवश्यक सामग्री का वितरण कर लाभान्वित किया गया।

दफ्तरों के चक्कर से राहत, गांव के नजदीक मिल रही सेवाएं

सेवा सेतु शिविरों से ग्रामीणों को विभिन्न शासकीय सेवाओं और योजनाओं के लिए दूरस्थ कार्यालयों तक बार-बार जाने की आवश्यकता कम हो रही है। एक ही स्थान पर विभिन्न विभागों की मौजूदगी से नागरिक अपनी समस्याएं और आवेदन सीधे संबंधित अधिकारियों के समक्ष रख पा रहे हैं।

सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित इन शिविरों का उद्देश्य शासन की सेवाओं को नागरिकों के और नजदीक पहुंचाने के साथ पात्र हितग्राहियों को योजनाओं से जोड़ना और उनकी समस्याओं का यथासंभव त्वरित समाधान सुनिश्चित करना है।

Leave Your Comment

Click to reload image