छत्तीसगढ़ / सूरजपुर

मुख्यमंत्री ग्रामीण बस योजना

 ग्रामीण परिवहन को सशक्त बना रही  सरकार

समावेशी विकास के संकल्प को मिल रही गति

सूरजपुर  अक्टूबर 2026

छत्तीसगढ़ शासन द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में सार्वजनिक परिवहन के विस्तार के लिए शुरू की गई मुख्यमंत्री ग्रामीण बस योजना ग्रामीण नागरिकों को सुलभ आवागमन सुविधा उपलब्ध कराने की राज्य शासन की यह पहल सूरजपुर जिले के गांवों को प्रमुख केंद्रों से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।

                राज्य शासन का प्रयास है कि ग्रामीण एवं दूरस्थ अंचलों के नागरिकों तक बुनियादी सुविधाओं की पहुंच बढ़े और उन्हें शिक्षा, स्वास्थ्य तथा आजीविका के अवसरों का लाभ लेने में आवागमन की कठिनाइयों का सामना न करना पड़े। इसी उद्देश्य को आगे बढ़ाते हुए मुख्यमंत्री ग्रामीण बस योजना के अंतर्गत जिले के विभिन्न मार्गों पर यात्री बसों का संचालन किया जा रहा है।

गांवों तक परिवहन सुविधा का विस्तार
सूरजपुर जिले में  योजना के अंतर्गत 8 बसों का संचालन किया जा रहा है।सूरजपुर से बैकुण्ठपुर, ओड़गी से घुईडीह, प्रेमनगर से महंगई, भैयाथान से डुमरिया (कोरिया), सूरजपुर से कालीपुर, अर्जुनपुर से मोहनपुर, रामानुजनगर से पोड़ी, केवारा से प्रतापपुर तथा नामदगिरी से चाची मार्ग पर बसें संचालित हो रही हैं। इन मार्गों के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों को नगरों, बाजारों एवं प्रमुख सेवा केंद्रों से जोड़ने की पहल की गई है।

               मुख्यमंत्री ग्रामीण बस योजना केवल परिवहन सुविधा के विस्तार तक सीमित नहीं है, बल्कि ग्रामीण नागरिकों तक आवश्यक सेवाओं की पहुंच बढ़ाने का भी माध्यम है। बसों का संचालन विद्यार्थियों को शिक्षण संस्थानों, मरीजों को अस्पतालों तथा किसानों एवं अन्य नागरिकों को बाजारों और शासकीय कार्यालयों तक आने-जाने में सहायक है। इससे ग्रामीण क्षेत्रों में दैनिक आवश्यकताओं के लिए सार्वजनिक परिवहन का विकल्प उपलब्ध हो रहा है।
                उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री ग्रामीण बस योजना के एक वर्ष पूरे हो रहे है योजना का संचालन ग्रामीण परिवहन व्यवस्था को मजबूत बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण पड़ाव है। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में राज्य शासन गांवों तक सुविधाओं के विस्तार और दूरस्थ क्षेत्रों को विकास के अवसरों से जोड़ने पर बल दे रहा है। सूरजपुर जिले में मुख्यमंत्री ग्रामीण बस योजना का संचालन इसी संकल्प को आगे बढ़ाते हुए ग्रामीण संपर्क और जनसुविधाओं को सुदृढ़ करने में योगदान दे रहा है।

Leave Your Comment

Click to reload image