छत्तीसगढ़ / सूरजपुर

भटगांव उपकेन्द्र में बढ़ी पावर ट्रांसफार्मर की क्षमता

 सूरजपुर । छत्तीसगढ़ स्टेट पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड द्वारा मुख्यमंत्री विद्युत अधोसंरचना विकास योजना के तहत जिले में बिजली व्यवस्था को मजबूत किया जा रहा है।

इसी कड़ी में सूरजपुर संभाग के अंतर्गत उपसंभाग प्रतापपुर के भटगांव में स्थित 33/11 के.व्ही. उपकेन्द्र में 49.64 लाख की लागत से ट्रांसफार्मर की क्षमता वृद्धि की गई है। यहां स्थापित 3.15 एम.व्ही.ए. के पुराने पावर ट्रांसफार्मर को हटाकर दिनांक  नया 5 एम.व्ही.ए. का पावर ट्रांसफार्मर स्थापित कर ऊर्जीकृत किया गया।

 कार्यपालन अभियंता  सचिन उत्तरवार ने बताया कि पूर्व में 3.15 एम.व्ही.ए. का ट्रांसफार्मर ओवरलोड हो जाता था, जिससे लो वोल्टेज की समस्या आती थी। अब क्षमता बढ़कर 5 एम.व्ही.ए. होने से इस समस्या से बड़ी राहत मिलेगी।

 

इससे भटगांव उपकेन्द्र से निकलने वाले 11 के.व्ही. फीडर से जुड़े ग्राम - नगर पंचायत भटगांव, बुंदिया, डुमरिया, घोघरापारा, राजकिशोर नगर, धरमपुर, चिकनी, बरपारा, बरौंधी, दुग्गा, पाण्डेय करचा आदि के लगभग 2500 उपभोक्ताओं और किसानों को निर्बाध व उच्च गुणवत्ता की बिजली मिलेगी।

 
 
 
 
 

Leave Your Comment

Click to reload image