लोरमी - कोतरी नदी स्वच्छता अभियान के अंतर्गत जनप्रतिनिधियों, मोहल्लेवासियों, युवा साथियों एवं जागरूक नागरिकों ने एकजुट होकर श्रमदान किया। इस दौरान श्रमदान करने वालो ने कहा कि हमारी कोतरी नदी हमारी जिम्मेदारी है। स्वच्छ नदी, स्वच्छ मोहल्ला और स्वच्छ वातावरण के लिए यह अभियान निरंतर जारी रहेगा।
हमारा संकल्प है कि नदी को स्वच्छ रखने के साथ-साथ लोगों में स्वच्छता के प्रति जागरूकता और जनभागीदारी को बढ़ावा दिया जाए। सभी मिलकर अपने वार्ड, अपने मोहल्ले और अपनी कोतरी नदी को स्वच्छ एवं सुंदर बनाये। इस दौरान नगर पालिका अध्यक्ष सुजीत वर्मा, विक्रम सिंह ठाकुर, दिनेश साहू, अशोक जायसवाल, पार्षद धनन्जय दुबे, रिक्की सलूजा, सोहन वर्मा, एल्डरमैन अमिताभ तिवारी, अशोक साहू, मिंटू अग्रवाल, विनोद राजपूत, जुगनू साहू, सीएमओ चंदन शर्मा, रमेश राजपूत, ईश्वर राजपूत, नकुल राजपूत, गोपाल राजपूत, कमलेश श्रीवास, लालू राजपूत, धन्नू साहू, श्याम लाल राजपूत, धर्मजीत राजपूत, नगर पालिका टीम श्रवण ध्रुव, कमलाकांत, हेम राजपूत, क्षितिज यादव, तिलक भाई, अनिल गुप्ता, दिनेश राजपूत, तिजाऊ राजपूत, अविनाश, सोमेश श्रीवास आदि उपस्थित रहे।