’योजना की राशि से ऋण की किस्त चुकाने के साथ खेती-किसानी और घरेलू जरूरतों में कर रहीं सहयोग’
नारायणपुर । सेवा संकल्प अभियान के तहत जिले के महतारियों को मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में संचालित महतारी वंदन योजना महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण और आत्मनिर्भरता की दिशा में महत्वपूर्ण पहल साबित हो रही है। योजना के अंतर्गत प्रतिमाह मिलने वाली आर्थिक सहायता से जिले की महिलाएं अपनी घरेलू आवश्यकताओं की पूर्ति के साथ-साथ खेती-किसानी एवं अन्य आजीविका संबंधी कार्यों में सहयोग प्राप्त कर परिवार की आर्थिक स्थिति को सुदृढ़ करने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं।
इसी क्रम में ग्राम बेनूर के कोटवारपारा निवासी 64 वर्षीय जुन्नीबाई कुलदीप महतारी वंदन योजना से लाभान्वित होकर आर्थिक रूप से संबल प्राप्त कर रही हैं। जुन्नीबाई ने बताया कि महतारी वंदन योजना के माध्यम से मिलने वाली राशि उनके लिए नियमित आर्थिक सहारा बनी है। उन्होंने बैंक से 25 हजार रुपये का ऋण लेकर खेती-किसानी से संबंधित आवश्यक कार्यों तथा घरेलू उपयोग की सामग्री की व्यवस्था की। अब वे महतारी वंदन योजना से प्राप्त राशि में से प्रतिमाह 650 रुपये ऋण की किस्त के रूप में जमा कर रही हैं। शेष राशि का उपयोग वे घर की आवश्यक सामग्री एवं अन्य घरेलू जरूरतों को पूरा करने में करती हैं।
जुन्नीबाई कुलदीप बताती हैं कि महतारी वंदन योजना से मिलने वाली सहायता राशि से उन्हें अपनी जरूरतों को पूरा करने में काफी मदद मिल रही है। नियमित आर्थिक सहायता के कारण वे अपने परिवार की आवश्यकताओं में सहयोग कर पा रही हैं तथा खेती-किसानी से जुड़े कार्यों को आगे बढ़ाने में भी इस राशि का उपयोग कर रही हैं। उनके लिए यह योजना आर्थिक सहायता के साथ-साथ आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ने का माध्यम बनी है।
जुन्नीबाई कुलदीप ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि महतारी वंदन योजना के माध्यम से महिलाओं को नियमित आर्थिक सहायता मिल रही है, जिससे वे अपनी छोटी-बड़ी जरूरतों को पूरा करने के साथ परिवार की आर्थिक व्यवस्था में भी योगदान दे पा रही हैं। उन्होंने योजना के लिए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि यह सहायता उनके लिए निरंतर आर्थिक संबल का आधार बनी हुई है।