छत्तीसगढ़ / राजनांदगांव

राज्य स्तरीय सर्व धर्म प्रार्थना सभा में स्काउट्स गाइड्स ने की सहभागिता

 राजनांदगांव । भारत स्काउट्स एवं गाइड्स छत्तीसगढ़ राज्य मुख्यालय रायपुर द्वारा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय  लाल बहादुर शास्त्री जयंती पर स्वर्गीय बलबीर सिंग जुनेजा इंडोर स्टेडियम रायपुर में राज्य स्तरीय सर्व धर्म प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में स्कूल शिक्षा मंत्री एवं अध्यक्ष भारत स्काउट्स एवं गाइड्स छत्तीसगढ़  गजेन्द्र यादव उपस्थित थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता सांसद राज्यसभा श्रीमती लक्ष्मी वर्मा द्वारा की गई।

कार्यक्रम का आयोजन राज्य मुख्य आयुक्त भारत स्काउट्स एवं गाइड्स छत्तीसगढ़  इंदरजीत सिंग खालसा मार्गदर्शन में किया गया। कार्यक्रम में भारत स्काउट्स एवं गाइड्स छत्तीसगढ़  के राज्य उपाध्यक्ष  राजेंद्र गोलछा, जिला अध्यक्ष  उमेश हथेल, जिला मुख्य आयुक्त  महेश खंडेलवाल, जिला शिक्षा अधिकारी पदेन जिला आयुक्त स्काउट  प्रवास कुमार सिंह बघेल के मार्गदर्शन में जिला राजनांदगांव से से 200 स्काउट गाइड रोवर रेंजर स्काउटर गाइडर ने सहभागिता की। कार्यक्रम में जिला संगठन आयुक्त स्काउट  मयूख श्रीवास्तव, जिला संगठन आयुक्त गाइड श्रीमती भारती रजक, जिला प्रशिक्षण श्रीमती राखी रामटेके एवं  रामलाल चंद्रवंशी, श्रीमति शिरीन कौसर,  विजय बघेल, श्रीमती सरिता साहू, श्रीमती ललिता कोसारे,  सुरेश साहू, सुश्री लोकेश्वरी भंडारी, फलक फरजाना सहित विभिन्न शालाओ के प्रभारी सम्मिलित हुए।

 

 

Leave Your Comment

Click to reload image