छत्तीसगढ़ / कोरबा

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि से खेती को मिला सहारा

 कोरबा । खेती-किसानी में समय पर खाद, बीज और अन्य जरूरी सामग्री की व्यवस्था करना किसानों के लिए चुनौतीपूर्ण हो सकता है। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना से ग्राम जवाली, विकासखंड कटघोरा के किसान हेमलाल पटेल को खेती के खर्च में मदद मिली है। 

50 वर्षीय हेमलाल पटेल खेती पर निर्भर हैं। योजना का लाभ मिलने से पहले परिवार की आर्थिक स्थिति सामान्य थी और खेती के अलावा आय का कोई दूसरा नियमित साधन नहीं था। मौसम की प्रतिकूलता या खेती के जरूरी खर्चों के समय उन्हें आर्थिक परेशानी का सामना करना पड़ता था। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के अंतर्गत उन्हें अब तक कुल 46 हजार रुपये की सहायता राशि सीधे बैंक खाते में प्राप्त हुई है। यह राशि खाद-बीज सहित खेती से जुड़ी आवश्यकताओं को पूरा करने में सहायक बनी। योजना से मिली मदद के कारण वे खेती के जरूरी काम समय पर कर पा रहे हैं और परिवार की आर्थिक स्थिति में भी सुधार आया है। हेमलाल पटेल के लिए यह सहायता खेती को जारी रखने और बेहतर ढंग से करने में उपयोगी साबित हुई है। योजना के लाभ से उन्हें आर्थिक संबल मिला है और परिवार के जीवन में सकारात्मक बदलाव आया है।

Leave Your Comment

Click to reload image