रेलों का टायमिंग सुधारने की मांग
राजनांदगांव- समाज सेवा संघ के संयोजक समाज सेवी श्री संजीव सिंघल ने रेल मंत्री और प्रधानमंत्री को पत्र लिखकर रेलों के अत्यधिक विलंब से चलने पर गहरी चिंता और रोष व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि रेलों के अत्यधिक विलंब से चलने से पूरा जन-जीवन अस्त-व्यस्त हो जाता है, विद्यार्थियों, नौकरी पेशा लोगों एवं व्यवसायियों को तो भारी नुकसान का सामना करना ही पड़ता है। साथ ही देश कि अर्थव्यवस्था पर भी बेहद विपरीत असर पड़ता है। श्री सिंघल ने कहा कि लोग अपने कार्यो और दैनिक जीवन में इतने व्यस्त रहते हंै कि वे चुप रहना ही बेहतर समझते हैं। किंतु क्या जिम्मेदार अधिकारियों, मंत्रियों, शासन, नेता एवं प्रतिपक्ष की जिम्मेदारी नहीं है कि वे रेलों को बिल्कुल ठीक समय पर चलवायें। न कि स्टेशन पर यात्रियों से घंटों प्रतीक्षा करवायें।