छत्तीसगढ़ / कांकेर

मतदाता साक्षरता एवं जागरूकता गतिविधियों के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त

 उत्तर बस्तर कांकेर । भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार मतदाताओं को मतदान के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से जिले के समस्त शासकीय एवं निजी स्कूलों तथा महाविद्यालयों में मतदाता साक्षरता क्लब ईएलसी का गठन करने के लिए निर्देशित किया गया है। 

कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी  कुन्दन कुमार द्वारा जारी निर्देशानुसार स्कूलों में शिक्षक, महाविद्यालयों में प्रोफेसर एवं सहायक प्रोफेसर तथा मतदान केंद्र स्तर पर बूथ लेवल अधिकारी बीएलओ को नोडल अधिकारी नियुक्त किया है। इसी प्रकार जिले के निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों के माध्यम से प्रत्येक विधानसभा स्तर पर मतदाता साक्षरता क्लब की मॉनिटरिंग के लिए ईएलसी कॉर्डिनेटर की नियुक्ति की गई है।

 

नोडल अधिकारियों एवं ईएलसी कॉर्डिनेटरों के साथ समन्वय स्थापित कर निर्वाचकीय साक्षरता एवं जागरूकता गतिविधियों के आयोजन हेतु समय-समय पर आयोग से प्राप्त निर्देशानुसार मॉनिटरिंग करने डिप्टी कलेक्टर कांकेर सुश्री रानू मैथ्यूज को जिला स्तरीय नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है।

 
 
 
 
 
 

Leave Your Comment

Click to reload image