छत्तीसगढ़ / राजनांदगांव

सेवा संकल्प अभियान के तहत माँ बम्लेश्वरी शांति उद्यान में श्रमदान कर की गई साफ-सफाई

 राजनांदगांव  । सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत नगर पालिका परिषद् डोंगरगांव में स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत श्रमदान कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान माँ बम्लेश्वरी शांति उद्यान में जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, कर्मचारियों एवं स्वच्छता दीदियों ने श्रमदान कर उद्यान की साफ-सफाई की। नगर पालिका परिषद् डोंगरगांव की अध्यक्ष श्रीमती अंजू त्रिपाठी ने कहा कि स्वच्छता ही सेवा अभियान का उद्देश्य केवल सार्वजनिक स्थलों की साफ-सफाई तक सीमित नहीं है, बल्कि नागरिकों में स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाना और स्वच्छता की आदत एवं संस्कार विकसित करना भी है। उन्होंने नागरिकों से अपने आसपास के सार्वजनिक स्थलों को स्वच्छ रखने तथा स्वच्छता गतिविधियों में सक्रिय सहभागिता निभाने की अपील की। कार्यक्रम में मुख्य नगर पालिका अधिकारी  विनम्र जेमा, समाजसेवी  हरी मालेकर सहित नगर पालिका के अधिकारी-कर्मचारी एवं स्वच्छता दीदियां उपस्थित थे। सभी ने श्रमदान कर स्वच्छता का संदेश दिया और स्वच्छ एवं सुंदर नगर के निर्माण में सहभागिता का संकल्प लिया।


 

 

Leave Your Comment

Click to reload image