मातृ शक्ति और नौनिहालों के सशक्तिकरण से ही गढ़ेगा सशक्त समाज
मुंगेली |
2026-10-06 15:20:03
लोरमी - सेवा संकल्प अभियान' के तहत आज ग्राम पंचायत अमलडिही, बेड़ापारा एवं बोडतरा के आंगनबाड़ी केंद्रों में आयोजित "आंगन मिलन" कार्यक्रम में शामिल होने का सुअवसर प्राप्त हुआ।
इस दौरान हमारी कर्मठ आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, सहायिकाओं, मितानिन बहनों और प्यारे बच्चों से आत्मीय संवाद कर उनका उत्साहवर्धन की ।
कार्यक्रम में लोरमी जनपद अध्यक्ष श्रीमती वर्षा सिंह, जिला पंचायत सभापति श्रीमती अनिता साहू, जनपद सदस्य श्रीमती सफुरा भार्गव, परियोजना अधिकारी, सुपरवाइजर बहनें एवं समस्त ग्रामवासी गरिमामयी उपस्थिति में साथ रहे।
जमीनी स्तर पर जनसेवा और कुपोषण मुक्त समाज के निर्माण के लिए हमारा यह संकल्प निरंतर जारी रहेगा।