छत्तीसगढ़ / कोरबा

छूटे हुए और नए पात्र युवा मतदाताओं के पंजीकरण के लिए चलेगा विशेष अभियान

 कोरबा । भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश तथा मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी, छत्तीसगढ़ द्वारा 01 अक्टूबर 2026 को आयोजित वीडियो कॉन्फ्रेंस में दिए गए निर्देशों के अनुसार कोरबा जिले में छूटे हुए और नए पात्र युवा मतदाताओं के पंजीकरण के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा। अभियान के तहत ऐसे पात्र नागरिकों के नाम मतदाता सूची में जोड़ने की कार्रवाई की जाएगी, जिनका नाम अब तक सूची में शामिल नहीं हो पाया है। इसमें पहली बार मतदाता बनने जा रहे युवा भी शामिल हैं। मतदाता सूची के सतत अद्यतीकरण की प्रक्रिया के अंतर्गत बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) घर-घर जाकर पात्र नागरिकों से संपर्क करेंगे। जिला निर्वाचन कार्यालय ने सभी पात्र नागरिकों से अभियान में सहयोग करने और मतदाता सूची में अपना पंजीकरण सुनिश्चित करने की अपील की है, ताकि कोई भी पात्र मतदाता अपने मताधिकार से वंचित न रहे। नागरिक  ECINET  मोबाइल ऐप अथवा निर्वाचन आयोग की वेबसाइट  voters-eci-gov-in  के माध्यम से फॉर्म-6 भरकर ऑनलाइन आवेदन भी कर सकते हैं।

Leave Your Comment

Click to reload image