छत्तीसगढ़ / राजनांदगांव

शोक संतप्त परिवार से मिले खुज्जी विधायक भोलाराम साहू

छुरिया।ग्राम उमरवाही, तहसील कुमरदा निवासी श्री भागीरथी राणा की धर्मपत्नी स्व. श्रीमती हीरो बाई राणा के निधन का समाचार मिलने पर खुज्जी विधायक भोलाराम साहू उनके निज निवास पहुंचे। विधायक साहू ने शोक संतप्त परिवार से मुलाकात कर दिवंगत के प्रति अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की तथा परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की।
इस दौरान विधायक भोलाराम साहू ने कहा कि परिवार के सदस्य को खोने का दुख अत्यंत पीड़ादायक होता है। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करने तथा शोकाकुल परिजनों को इस कठिन समय में दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।
इस अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कुमरदा के अध्यक्ष प्रताप धावड़े, मोहित भुआर्य, रमेश सिन्हा, डॉ. एस.के. साख सहित कांग्रेस कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

Leave Your Comment

Click to reload image