छत्तीसगढ़ / कोरबा

सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित नुक्कड़ नाटक से गूंजा सेवा का संदेश’

 कोरबा । सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत शहर के स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट हिंदी माध्यम विद्यालय, एनसीडीसी, एसईसीएल कोरबा में नमो सेवा गाथा कार्यक्रम के तहत नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए अपनी अभिनय प्रतिभा, संवाद और रचनात्मक प्रस्तुति से दर्शकों को प्रभावित किया। विद्यार्थियों ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से सेवा, विकास और जनकल्याण से जुड़े विभिन्न विषयों को रोचक एवं प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया।

कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती की वंदना से हुआ। इसके पश्चात छात्राओं ने मनमोहक नृत्य की प्रस्तुति दी। सांस्कृतिक प्रस्तुति के बाद विद्यार्थियों ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से विभिन्न सामाजिक एवं जनकल्याणकारी विषयों को मंच पर जीवंत कियज्ञं कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व महापौर  जोगेश लांबा तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में श्रीमती मनोरमा शर्मा एवं  सुशील गर्ग उपस्थित रहे। मुख्य अतिथि  जोगेश लांबा ने विद्यार्थियों की प्रस्तुति की सराहना करते हुए सेवा के महत्व को ट्रैफिक और सिग्नल के उदाहरण से समझाया। उन्होंने कहा कि जिस तरह सड़क पर ट्रैफिक सिग्नल का पालन करने से यातायात व्यवस्थित रहता है और सभी लोगों की सुरक्षित आवाजाही सुनिश्चित होती है, उसी तरह समाज में प्रत्येक व्यक्ति द्वारा अपनी जिम्मेदारी और कर्तव्य का ईमानदारी से निर्वहन करना भी सेवा का ही एक रूप है। सेवा केवल किसी जरूरतमंद की मदद करने तक सीमित नहीं है, बल्कि अपने दायित्वों को जिम्मेदारी से निभाना और समाज के हित में योगदान देना भी सेवा ळें उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों ने अपनी प्रस्तुति के माध्यम से सेवा और सामाजिक जिम्मेदारी के महत्व को प्रभावी ढंग से सामने रखा है। इस प्रकार के आयोजन विद्यार्थियों में आत्मविश्वास, रचनात्मकता और सामाजिक सरोकारों के प्रति जागरूकता विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने सभी छात्र-छात्राओं को उत्कृष्ट प्रस्तुति के लिए शुभकामनाएं देते हुए भविष्य में भी इसी तरह सक्रिय सहभागिता के लिए प्रोत्साहित किया।

 नुक्कड़ नाटक के माध्यम से विद्यार्थियों ने विभिन्न योजनाओं, विकास कार्यों और सामाजिक बदलावों को संवाद एवं अभिनय के माध्यम से प्रस्तुत किया। विद्यार्थियों की प्रभावी संवाद अदायगी, अभिनय और मंच प्रस्तुति दर्शकों के बीच विशेष आकर्षण का केंद्र रही। उपस्थित अतिथियों एवं दर्शकों ने छात्र-छात्राओं की प्रस्तुति की सराहना करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया।

 

इस अवसर पर जनप्रतिनिधिगण, विद्यालय की प्राचार्य श्रीमती अलका फिलिप्स, शिक्षक-शिक्षिकाएं तथा बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

 
 
 
 
 
 

Leave Your Comment

Click to reload image