स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत प्रतिदिन चलाया जा रहा स्वच्छता अभियान
लोरमी। नगर पालिका परिषद लोरमी द्वारा सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत “स्वच्छता ही सेवा” घटक के तहत प्रतिदिन दिन नगर में स्वच्छता अभियान चलाया गया। इसी प्रकार नगर के फौव्वारा चौक से लेकर राजाबाड़ा बजारपारा तक स्वच्छता अभियान चलाया गया इस दौरान नवदीप गणेशोत्सव समिति बजारपारा, ब्राह्मण युवा मंडल गणेशोत्सव समिति व माँ शीतला पारा गणेशोत्सव के सदस्यों ने अपना श्रमदान दिया। इसी प्रकार शुभ पेट्रोल पंप से श्रीराम गार्डन तक स्वच्छता गतिविधियां संचालित की गईं। अभियान में पेंशनर संघ, मनियारी क्रिकेट क्लब, राजपूत युवा ग्रुप मंझगांव तथा मां महामाया गणेश उत्सव समिति रानीगांव की प्रमुख सहभागिता रही। नगर पालिका अध्यक्ष सुजीत वर्मा के नेतृत्व में नगर पालिका की पूरी टीम ने अभियान में भाग लेकर स्वच्छता के प्रति जनजागरूकता एवं सामूहिक जिम्मेदारी का संदेश दिया।