छत्तीसगढ़ / राजनांदगांव

वोट चोरी बचाओ–लोकतंत्र बचाओ अभियान कांग्रेस की महारैली में शामिल हुए खुज्जी विधायक भोलाराम साहू

राजनांदगांव। प्रदेश कांग्रेस कमेटी रायपुर एवं जिला कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार हटाओ, वोट चोरी बचाओ–लोकतंत्र बचाओ अभियान के तहत आज राजनांदगांव में कांग्रेस द्वारा महारैली एवं विरोध-प्रदर्शन आयोजित किया गया। इस महारैली में खुज्जी विधानसभा क्षेत्र के विधायक श्री भोलाराम साहू जी ने शामिल होकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ अपनी सहभागिता दर्ज कराई। कांग्रेस द्वारा देश में मतदाता सूची, निर्वाचन प्रक्रिया की पारदर्शिता एवं लोकतांत्रिक अधिकारों से जुड़े मुद्दों को लेकर यह अभियान चलाया जा रहा है। कांग्रेस की ओर से मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार को हटाने की मांग भी इस आंदोलन का प्रमुख मुद्दा है। महारैली में जिला कांग्रेस अध्यक्ष, जिला महासचिव, जिला महामंत्री, पूर्व विधायक, वरिष्ठ कांग्रेस पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल हुए। कार्यकर्ताओं ने लोकतांत्रिक मूल्यों, निष्पक्ष निर्वाचन प्रक्रिया एवं मतदाताओं के अधिकारों की रक्षा के पक्ष में आवाज बुलंद की। इस अवसर पर खुज्जी विधायक श्री भोलाराम साहू जी ने कहा कि लोकतंत्र में हर मतदाता का वोट महत्वपूर्ण है और निर्वाचन प्रक्रिया में पारदर्शिता एवं निष्पक्षता लोकतंत्र की मूल भावना है। कांग्रेस का यह अभियान इन्हीं मुद्दों को लेकर जनता के बीच जागरूकता और संवाद का माध्यम है।महारैली के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह और एकजुटता दिखाई दी तथा “वोट बचाओ–लोकतंत्र बचाओ” के नारों के साथ निर्वाचन प्रक्रिया में पारदर्शिता की मांग को प्रमुखता से उठाया गया।

Leave Your Comment

Click to reload image