छत्तीसगढ़ / राजनांदगांव

डोंगरगढ़ नवरात्रि मेले में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने 19 कार्यपालिक दण्डाधिकारियों की लगाई गई ड्यूटी

 राजनांदगांव । कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी  जितेन्द्र यादव के निर्देशानुसार डोंगरगढ़ में 11 से 20 अक्टूबर 2026 तक आयोजित क्वांर नवरात्रि मेले के दौरान शांति, सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए 19 अधिकारियों एवं कार्यपालिक दण्डाधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है। मेले में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के आगमन को ध्यान में रखते हुए विभिन्न मेला स्थलों पर अधिकारियों की तैनाती की गई है। अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी  सीएल मार्कण्डेय को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है।

जारी आदेश के अनुसार संपूर्ण डोंगरगढ़ क्षेत्र में अनुविभागीय दण्डाधिकारी डोंगरगढ़  अक्षय दोसी की ड्यूटी 11 से 20 अक्टूबर तक लगाई गई है। अनुविभागीय दण्डाधिकारी डोंगरगढ़ के सहयोग के लिए डिप्टी कलेक्टर  श्रीकांत कोराम की 11 से 13 अक्टूबर, डिप्टी कलेक्टर  अभिषेक तिवारी की 14 से 16 अक्टूबर तथा डिप्टी कलेक्टर  अनिकेत साहू की 17 से 20 अक्टूबर तक ड्यूटी लगाई गई है। इसी प्रकार नीचे मंदिर डोंगरगढ़ में तहसीलदार  चितेश देवांगन की 11 से 13 अक्टूबर, तहसीलदार सुश्री नीलकंठ जनबंधु की 14 से 16 अक्टूबर तथा तहसीलदार  कमल किशोर साहू की 17 से 20 अक्टूबर तक ड्यूटी रहेगी। रोपवे स्थल पर नायब तहसीलदार  रामलखन चौहान की 11 से 13 अक्टूबर,  गंगाधर राव की 14 से 16 अक्टूबर तथा तहसीलदार  सोनित भेडिय़ा की 17 से 20 अक्टूबर तक ड्यूटी लगाई गई है। ऊपर मंदिर डोंगरगढ़ में नायब तहसीलदार  चिराग रामटेके की 11 से 13 अक्टूबर,  राकेश नागवंशी की 14 से 16 अक्टूबर तथा  सत्यपाल सिंह यादव की 17 से 20 अक्टूबर तक ड्यूटी रहेगी। छीरपानी डोंगरगढ़ में तहसीलदार सुश्री आकांक्षा साहू की 11 से 13 अक्टूबर, नायब तहसीलदार  राजेश नेताम की 14 से 16 अक्टूबर तथा सुश्री झरना राजपूत की 17 से 20 अक्टूबर तक ड्यूटी लगाई गई है। रेलवे स्टेशन डोंगरगढ़ में नायब तहसीलदार  जगदेव प्रसाद खुंटे की 11 से 13 अक्टूबर,  अब्दुल वसीम सिद्दकी की 14 से 16 अक्टूबर तथा सुश्री मेघा जैन की 17 से 20 अक्टूबर तक ड्यूटी लगाई गई है।

 

 

Leave Your Comment

Click to reload image