सेवा संकल्प अभियान के तहत ग्राम पदमावतीपुर में ‘नमो सेवा–अनकही कहानियां’ नाटक का मंचन
नाट्य प्रस्तुति के माध्यम से जनकल्याणकारी योजनाओं, सेवा भावना और सामाजिक जागरूकता का दिया गया संदेश
खैरागढ़, 11 अक्टूबर 2026
सेवा संकल्प अभियान 2026 के अंतर्गत जिले में जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रति जागरूकता बढ़ाने एवं शासन की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में ग्राम पंचायत पदमावतीपुर में पंचायत भवन के सामने बाजार चौक में ‘नमो सेवा–अनकही कहानियां’ नाटक का मंचन किया गया। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, गणमान्य नागरिकों एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।
नाट्य प्रस्तुति के माध्यम से सेवा, समर्पण, जनकल्याण एवं सामाजिक सरोकारों से जुड़े विषयों को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया गया। कलाकारों ने अभिनय और संवादों के माध्यम से शासन की जनहितकारी योजनाओं, समाज के विभिन्न वर्गों के उत्थान तथा आम नागरिकों के जीवन में सकारात्मक बदलाव के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास किया। प्रस्तुति ने उपस्थित ग्रामीणों का ध्यान आकर्षित किया और सामाजिक जागरूकता का संदेश दिया।
कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों ने कहा कि नाट्य कला जनजागरूकता का सशक्त माध्यम है। इसके माध्यम से शासन की योजनाओं और जनहित से जुड़े संदेशों को सरल एवं प्रभावी ढंग से आमजन तक पहुंचाया जा सकता है। उन्होंने ग्रामीणों से शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्राप्त कर पात्रतानुसार उनका लाभ उठाने तथा गांव के विकास में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया।
इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य एवं सभापति श्री ललित चोपड़ा, जनपद सदस्य श्री दुष्यन्त जंघेल, श्री भावेश कोचर, ग्राम पंचायत सरपंच श्री भारत लाल साहू, श्री बलराम जंघेल, श्री जैनेन्द्र जंघेल, श्री मकसूदन साहू, श्री कामेश गात्रे सहित ग्राम के गणमान्य नागरिक श्री मनोहर जंघेल, श्री गजानन जंघेल, श्री अशोक जंघेल, श्री गौतम पटेल, श्री मन्नू पटेल, श्री दीनू साहू, श्री विजय साहू, श्री राजाराम नेताम, श्री अजय वर्मा एवं श्री पलट साहू उपस्थित रहे। साथ ही ग्राम पंचायत सचिव श्री सुरेश चंदेल, रोजगार सहायक श्री दिलीप नेताम, समस्त पंचगण एवं बड़ी संख्या में ग्रामवासी कार्यक्रम में शामिल हुए।
कार्यक्रम के माध्यम से जनकल्याण, सेवा भावना एवं सामाजिक सहभागिता का संदेश दिया गया। ग्रामीणों ने नाट्य प्रस्तुति में रुचि दिखाई। इस प्रकार के आयोजनों से ग्रामीण क्षेत्रों में शासन की योजनाओं के प्रति जागरूकता बढ़ाने के साथ जनभागीदारी को प्रोत्साहन मिल रहा है।