छत्तीसगढ़ / कांकेर

सेवा सेतु शिविर बना ग्रामीण महिलाओं के लिए राहत का माध्यम, माहला में मिली सोनोग्राफी की सुविधा

 उत्तर बस्तर कांकेर । कोयलीबेड़ा निवासी सावित्री आंचले ने ग्राम माहला में आयोजित सेवा सेतु शिविर में सोनोग्राफी जांच कराई। उन्होंने बताया कि जब पहली बार सोनोग्राफी मशीन कोयलीबेड़ा क्षेत्र में पहुंची थी, उस समय वे वहां मौजूद नहीं थीं। बाद में उन्हें जानकारी मिली कि ग्राम माहला में आयोजित सेवा सेतु शिविर में भी सोनोग्राफी की सुविधा उपलब्ध रहेगी। जानकारी मिलते ही वे शिविर में पहुंचीं और अपनी जांच कराई।

सावित्री आंचले ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में ही सोनोग्राफी जैसी महत्वपूर्ण जांच की सुविधा मिलना उनके लिए काफी सुविधाजनक रहा। इससे उन्हें जांच के लिए दूर शहर जाने की जरूरत नहीं पड़ी और समय व आने-जाने के खर्च की बचत हुई। उन्होंने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में ग्रामीणों तक स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाने की पहल और कलेक्टर कुंदन कुमार के मार्गदर्शन में आयोजित सेवा सेतु शिविर के लिए शासन-प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया।

 

 

Leave Your Comment

Click to reload image