छत्तीसगढ़ हॉकी लीग में राजनांदगांव के दक्ष चौबे का चयन, मैनपाट टाइटन्स से खेलेंगे
राजनांदगांव |
2026-10-13 18:18:25
छत्तीसगढ़ हॉकी लीग में राजनांदगांव के दक्ष चौबे का चयन, मैनपाट टाइटन्स से खेलेंगे
0 छत्तीसगढ़ हॉकी लीग में सबसे कम उम्र के खिलाड़ी
राजनांदगांव/ छत्तीसगढ़ हॉकी लीग में राजनांदगांव के होनहार खिलाड़ी दक्ष चौबे ने अपनी प्रतिभा के दम पर चयन हासिल कर शहर को गौरवान्वित किया है। रॉयल किड्स कॉन्वेंट के छात्र दक्ष का चयन लीग की टीम मैनपाट टाइटन्स में हुआ है। खास बात यह है कि दक्ष पूरी छत्तीसगढ़ हॉकी लीग के सबसे कम उम्र के खिलाड़ी हैं। इतनी कम उम्र में प्रदेश की इस प्रतियोगिता में स्थान बनाना उनकी प्रतिभा, मेहनत और हॉकी के प्रति समर्पण को दर्शाता है। दक्ष वर्तमान में खेलो इंडिया सेंटर राजनांदगांव में कोच शकील अहमद से प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे है l
0 छत्तीसगढ़ हॉकी लीग में सबसे कम उम्र के खिलाड़ी
छत्तीसगढ़ हॉकी लीग के लिए आयोजित चयन ट्रायल में अपने खेल कौशल और प्रदर्शन के दम पर दक्ष चौबे ने मैनपाट टाइटन्स की टीम में जगह बनाई। पूरी लीग में सबसे कम उम्र के खिलाड़ी के रूप में उनका चयन राजनांदगांव के खेल जगत के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि है। अब रायपुर में होने वाली इस लीग में उन्हें प्रदेश के प्रतिभाशाली खिलाड़ियों के बीच अपनी खेल प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर मिलेगा।
0 दो नेशनल हॉकी प्रतियोगिताओं में कर चुके हैं प्रतिनिधित्व
दक्ष चौबे की उपलब्धियों का सफर राष्ट्रीय स्तर तक पहुंच चुका है। वे इससे पहले दो नेशनल हॉकी प्रतियोगिताओं में हिस्सा ले चुके हैं। उल्लेखनीय है कि इन दोनों राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भी दक्ष सबसे कम उम्र के खिलाड़ी रहे थे। राष्ट्रीय स्तर पर खेलने का अनुभव हासिल करने के बाद अब छत्तीसगढ़ हॉकी लीग में सबसे कम उम्र के खिलाड़ी के रूप में चयनित होना उनकी निरंतर प्रगति और खेल के प्रति समर्पण को दर्शाता है।
0 खेल और पढ़ाई दोनों में अव्वल, विद्यालय के लिए गौरव
दक्ष चौबे शुरू से ही खेल और पढ़ाई, दोनों क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते रहे हैं। अनुशासन, मेहनत और आगे बढ़ने की लगन उनकी विशेष पहचान रही है। लॉयड किड्स कॉन्वेंट के छात्र की इस उपलब्धि से विद्यालय और परिवार में हर्ष का माहौल है। दक्ष की सफलता विद्यालय में खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने तथा विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास की दिशा में भी प्रेरणादायक है। उनकी उपलब्धि से दूसरे विद्यार्थियों को भी खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलेगी।
0 अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ियों और ओलंपियन हॉकी खिलाड़ियों की भागीदारी रहेगी
छत्तीसगढ़ हॉकी लीग की खासियत यह है कि इसमें भाग लेने वाली प्रत्येक टीम में अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ियों और ओलंपियन हॉकी खिलाड़ियों की भागीदारी रहेगी। ऐसे अनुभवी खिलाड़ियों के बीच युवा दक्ष चौबे को खेलने और उनसे सीखने का महत्वपूर्ण अवसर मिलेगा। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना चुके खिलाड़ियों के साथ मैदान साझा करने से दक्ष को हॉकी की बारीकियां समझने, अपनी तकनीक निखारने और उच्च स्तरीय प्रतिस्पर्धा का अनुभव हासिल करने में मदद मिलेगी। इतनी कम उम्र में इस स्तर की लीग में चयनित होना उनके खेल भविष्य के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि है।
0 21 अक्टूबर से रायपुर में होगा हॉकी लीग का आयोजन
छत्तीसगढ़ हॉकी लीग का आयोजन 21 अक्टूबर से 1 नवंबर तक रायपुर में किया जाएगा। चयन ट्रायल के बाद प्रदेश में छह टीमों का गठन किया गया है। इस लीग का उद्देश्य प्रदेश के प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को प्रतिस्पर्धात्मक मंच उपलब्ध कराना और हॉकी को बढ़ावा देना है। मैनपाट टाइटन्स की ओर से खेलने जा रहे दक्ष चौबे से शहर के खेल प्रेमियों को अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद है। सभी को विश्वास है कि वे अपनी प्रतिभा से टीम को मजबूती देंगे और राजनांदगांव का नाम रोशन करेंगे।