छत्तीसगढ़ / सूरजपुर

सूचना का अधिकार अधिनियम के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए जिला स्तरीय अधिकारियों को दिया गया प्रशिक्षण

 सूचना का अधिकार अधिनियम, 2005 के प्रभावी क्रियान्वयन के उद्देश्य से संयुक्त जिला कार्यालय के सभाकक्ष में जिला स्तरीय प्रशिक्षण आयोजित किया गया। संयुक्त कलेक्टर एवं जन सूचना अधिकारी श्री प्रशान्त कुमार कुशवाहा के नेतृत्व में जिसमें जिला स्तर के कार्यालयों के पदनामित एफएओ एवं पीआईओ का प्रशिक्षण दिया गया। छत्तीसगढ़ राज्य सूचना आयोग के निर्देशानुसार आयोजित इस प्रशिक्षण में सूचना का अधिकार अधिनियम 2005 के प्रावधानों की जानकारी दी गई।
इस दौरान आवेदन प्रक्रिया, निर्धारित समय-सीमा तथा आवेदनों एवं अपीलों के विभिन्न पहलुओं के निराकरण के संबंध में विस्तार से जानकारी दी गई।प्रशिक्षण के माध्यम से अधिनियम के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए आवश्यक प्रक्रियाओं से अवगत कराया गया तथा सूचना का अधिकार से संबंधित प्रकरणों का नियमानुसार समयबद्ध निराकरण सुनिश्चित करने के बारे में बताया गया।प्रशिक्षण कार्यक्रम में जिला स्तरीय मास्टर ट्रेनर श्री प्रेमचंद सोनी, श्री धर्मसाय लकड़ा, श्री संतोष उपाध्याय एवं श्री रमेश गुप्ता के द्वारा अधिकारियों को प्रशिक्षण दिया गया।

Leave Your Comment

Click to reload image