छत्तीसगढ़ / सूरजपुर

आर्थिक कठिनाइयों के बीच शासन की संवेदनशील पहल से साकार हुआ बेटियों के विवाह का सपना

 मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना से संवरी विनीता की जिंदगी

सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित हितग्राहियों की सफलता और  सेवा की कहानियां सामने आ रही हैं। इसी कड़ी में मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों की बेटियों के विवाह में महत्वपूर्ण सहारा बन रही है। मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों की बेटियों के विवाह में सहयोग प्रदान कर उनके अभिभावकों की आर्थिक चिंताओं को कम करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। योजना के माध्यम से पात्र हितग्राहियों को आर्थिक सहायता एवं आवश्यक विवाह सामग्री उपलब्ध कराई जा रही है।

इसी क्रम में जिले के ग्राम पंचायत केशवनगर निवासी विनीता सिंह का विवाह मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के अंतर्गत संपन्न हुआ। परिवार की आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण उनके माता-पिता को विवाह के आयोजन में आर्थिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा था। ऐसे में योजना के तहत प्राप्त 35 हजार रुपये की आर्थिक सहायता  सहित अन्य आवश्यक सामग्री से विवाह संपन्न कराने में परिवार को महत्वपूर्ण सहयोग मिला।
योजना से लाभान्वित विनीता सिंह ने बताया कि आर्थिक संसाधनों के अभाव में उनके माता-पिता विवाह को लेकर चिंतित थे। मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना से मिली सहायता ने परिवार की आर्थिक परेशानियों को कम किया और उनका विवाह संपन्न हो सका। उन्होंने इस जनकल्याणकारी योजना के लिए मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त किया। विनीता कहती हैं कि मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के माध्यम से आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को बेटियों के विवाह में सहायता प्रदान कर सामाजिक सुरक्षा एवं कल्याण की दिशा में सार्थक पहल की जा रही है।

Leave Your Comment

Click to reload image