नगर पालिका परिषद दंतेवाड़ा व बारसूर में चलाया गया स्वच्छता अभियान
दंतेवाड़ा । सेवा संकल्प अभियान 2026 के तहत आज नगर पालिका परिषद दंतेवाड़ा एवं नगर पंचायत बारसूर में स्वच्छता अभियान चलाया गया। अभियान के अंतर्गत नगरीय क्षेत्रों में साफ-सफाई कर स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण बनाए रखने का संदेश दिया गया।
अभियान के माध्यम से सार्वजनिक स्थलों की स्वच्छता, कचरे के उचित निपटान तथा स्वच्छता के प्रति नागरिकों को जागरूक करने पर जोर दिया गया। साथ ही आम नागरिकों से अपने आसपास साफ-सफाई बनाए रखने, कचरा निर्धारित स्थानों पर डालने तथा स्वच्छता गतिविधियों में सक्रिय सहभागिता निभाने की अपील की गई। सेवा संकल्प अभियान 2026 का उद्देश्य जनभागीदारी के माध्यम से स्वच्छता को जनआंदोलन का रूप देना तथा नगरीय क्षेत्रों को स्वच्छ, सुंदर एवं स्वस्थ बनाना है। इस अभियान के माध्यम से नागरिकों को स्वच्छता के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने के लिए प्रेरित किया गया।