सेवा संकल्प अभियान : गंजेनार जलाशय में जल संरक्षण व सदुपयोग को लेकर किया गया संवाद
दंतेवाड़ा । सेवा संकल्प अभियान के तहत आज गंजेनार जलाशय में जलाशयों के रखरखाव, जल के सदुपयोग एवं जल संरक्षण के महत्व को लेकर संवाद आयोजित किया गया।
इस दौरान जलाशयों के समुचित रखरखाव, जल संसाधनों के संरक्षण तथा उपलब्ध जल का विवेकपूर्ण उपयोग करने पर चर्चा की गई। साथ ही जल के महत्व को समझते हुए इसके अपव्यय को रोकने और भविष्य के लिए जल संसाधनों को सुरक्षित रखने की आवश्यकता पर जोर दिया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य आमजन में जल संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा जल संसाधनों के संरक्षण एवं संवर्धन में जनभागीदारी को प्रोत्साहित करना है। सेवा संकल्प अभियान के माध्यम से जल संरक्षण के प्रति सामूहिक जिम्मेदारी निभाने और प्राकृतिक जल स्रोतों को सुरक्षित रखने का संदेश दिया गया।