छत्तीसगढ़ / राजनांदगांव

प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना से वंदना रामटेके को मिला आत्मनिर्भरता का संबल

 राजनांदगांव । प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना जिले के मत्स्य पालकों को आजीविका के नए अवसर उपलब्ध कराने और आर्थिक रूप से सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। योजना के माध्यम से मत्स्य पालन के लिए आवश्यक अधोसंरचना विकसित करने में हितग्राहियों को आर्थिक सहायता प्रदान की जा रही है। 

इसी कड़ी में प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना का लाभ लेकर डोंगरगांव विकासखंड के ग्राम जंतर निवासी वंदना रामटेके ने मत्स्य पालन को अपनी आजीविका का माध्यम बनाया है। वंदना रामटेके ने प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना के अंतर्गत 14 लाख रूपए की इकाई लागत से नवीन पॉण्ड लाइनर का निर्माण कराया है। योजना के तहत महिला हितग्राही होने पर 60 प्रतिशत की दर से 8 लाख 40 हजार रूपए का अनुदान स्वीकृत हुआ है। इस आर्थिक सहायता से मत्स्य पालन के लिए आवश्यक सुविधा विकसित करने में मदद मिली है।

वंदना रामटेके ने बताया कि प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना के तहत नवीन पॉण्ड लाइनर निर्माण के माध्यम से मत्स्य पालन का कार्य कर रही हैं। इससे उन्हें अपनी आजीविका को बेहतर बनाने, आय बढ़ाने और आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनने का अवसर मिला है। योजना से प्राप्त सहायता उनके लिए स्वरोजगार की दिशा में महत्वपूर्ण कदम साबित हुई है। उन्होंने कहा कि योजना से उन्हें मत्स्य पालन का कार्य आगे बढ़ाने में मदद मिली है। वंदना रामटेके ने प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना के माध्यम से मिली सहायता के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं मुख्यमंत्री विष्णु भैया के प्रति आभार व्यक्त किया।

 

 

Leave Your Comment

Click to reload image