छत्तीसगढ़ / बालोद

लोक निर्माण विभाग के लंबित पेंशन प्रकरणों के निराकरण के लिए 17 अक्टूबर को लगेगा शिविर

 दुर्ग में आयोजित होगा पेंशन निराकरण शिविर, संबंधित कार्यालयों को लंबित प्रकरण अनिवार्य रूप से प्रस्तुत करने के निर्देश

बालोद, अक्टूबर 2026

लोक निर्माण विभाग के अंतर्गत विभिन्न कार्यालयों में लंबित पेंशन प्रकरणों के निराकरण के लिए 17 अक्टूबर 2026 को पेंशन निराकरण शिविर आयोजित किया जाएगा। इस संबंध में संभागीय संयुक्त संचालक, कोष लेखा एवं पेंशन, दुर्ग द्वारा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश जारी किए गए हैं।
जारी निर्देश के अनुसार शिविर का आयोजन कार्यालय संभागीय संयुक्त संचालक, कोष लेखा एवं पेंशन, दुर्ग में किया जाएगा। लोक निर्माण विभाग के विभिन्न कार्यालयों में लंबित पेंशन प्रकरणों का समय पर निराकरण सुनिश्चित करने के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई करने को कहा गया है।

निर्देश में स्पष्ट उल्लेख किया गया है कि संबंधित कार्यालयों के पेंशन शाखा प्रभारी लिपिक अपने यहां लंबित पेंशन प्रकरणों को निर्धारित तिथि 17 अक्टूबर 2026 को शिविर स्थल पर अनिवार्य रूप से प्रस्तुत करेंगे, ताकि प्रकरणों के निराकरण की प्रक्रिया पूरी की जा सके।
इस पहल का उद्देश्य लंबित पेंशन प्रकरणों के निराकरण में तेजी लाना तथा संबंधित पेंशनभोगियों को समय पर राहत उपलब्ध कराना है।

Leave Your Comment

Click to reload image