छत्तीसगढ़ / दुर्ग

उत्तर भारतीय रेल यात्रियों की समस्याओं पर चर्चा के लिए बैठक 18 को

भिलाई । छत्तीसगढ़ यूपी बिहार रेल यात्री सेवा संघ की ओर से उत्तर भारतीयों के लिए ट्रेन परिचालन से जुड़ी समस्याओं के समाधान और अपनी प्रमुख मांगों को लेकर एक बैठक बुलाई है। यह बैठक 18 अक्टूबर को शाम 6 बजे मोहम्मद सलीम एडवोकेट कार्यालय (फर्स्ट फ्लोर, चौहान प्लाजा, जी.ई. रोड) में आयोजित होगी।

संघ के अध्यक्ष हाजी एम.एच. सिद्दीकी ने उत्तर प्रदेश व बिहार (विशेषकर छपरा, सिवान, देवरिया, गोरखपुर क्षेत्र) के यात्रियों, वकीलों, व्यापारियों और समाजसेवियों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने की अपील की है। बैठक में दुर्ग-गोरखपुर नौतनवा एक्सप्रेस को सुबह 8 से 10 बजे के बीच चलाने और गोंदिया-बरौनी एक्सप्रेस को सप्ताह में 3 दिन वाया मऊ-भटनी-सिवान-छपरा रूट से संचालित करने जैसी मांगों पर रणनीति बनाई जाएगी।

 

 

Leave Your Comment

Click to reload image