छत्तीसगढ़ / कबीरधाम

सेवा संकल्प अभियान के तहत कर्रानाला बैराज का निरीक्षण

मानसून के बाद जल प्रवाह, संरचनाओं और सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा, ग्रामीणों से किया संवाद

कवर्धा- सेवा संकल्प अभियान के तहत कबीरधाम जिले के सहसपुर लोहारा क्षेत्र स्थित कर्रानाला बैराज मध्यम परियोजना का मानसून पश्चात निरीक्षण किया गया। इस दौरान बैराज की मुख्य संरचनाओं, जल प्रवाह व्यवस्था तथा सुरक्षा संबंधी व्यवस्थाओं का जायजा लेकर परियोजना की स्थिति की समीक्षा की गई।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार सूतियापाट उप संभाग क्रमांक-1, सहसपुर लोहारा के अनुविभागीय अधिकारी श्री सागर प्रसाद वर्मा एवं उप अभियंता श्री जय प्रकाश ने बैराज का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने मानसून के बाद परियोजना की संरचनात्मक स्थिति और जल प्रवाह व्यवस्था का अवलोकन करते हुए जल प्रबंधन एवं सुरक्षा से जुड़े विभिन्न पहलुओं की जानकारी ली।

निरीक्षण के दौरान स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीण भी उपस्थित रहे। अधिकारियों ने उनके साथ संवाद कर जल प्रबंधन और सुरक्षा उपायों पर चर्चा की। इस अवसर पर स्थानीय लोगों की सहभागिता से परियोजना से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर विचार-विमर्श किया गया।

सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत शासकीय परियोजनाओं का निरीक्षण कर उनकी स्थिति की समीक्षा करने के साथ जनभागीदारी को भी प्रोत्साहित किया जा रहा है। इसका उद्देश्य सार्वजनिक महत्व की परियोजनाओं के बेहतर प्रबंधन, सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी तथा शासकीय कार्यों में पारदर्शिता और जवाबदेही को मजबूत करना है।

Leave Your Comment

Click to reload image