छत्तीसगढ़ / मुंगेली

धूमधाम व आकर्षक झांकीयों के साथ किया जायेगा रावण दहन

धूमधाम व आकर्षक झांकीयों के साथ किया जायेगा रावण दहन

नगर में विजयदशमी के आयोजन को लेकर नवजीवन क्लब के सदस्यो ने तैयारीयों पारंभ किये

लोरमी - गुगर में प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी विजयदशमी पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया जायेगा जिसके
लिए नवजीवन क्लब दशहरा उत्सव समिति के सदस्यों के द्वारा तैयारीयों प्रारंभ कर लिया गया है वही कारीगरों के द्वारा रावण का पुतला बनाया जाना प्रारंभ कर दिया गया है समिति के सदस्य नरेन्द्र खत्री व जितेन्द्र पाठक ने बताया कि इस हर वर्षी प्रति तरह से वर्ष भी जवण का पुतला करीब 30 से 35 फुट का बनाया जायेगा। नवजीवन क्लब दशहरा समिति द्वारा लोरमी में कई सालों से बड़े से बड़े आयोजन करते आ रही है भव्य झांकीयों के साथ हाईस्कूल मैदान में रावण की 30-35 फीट ऊँचा पुतला दहन किया जाता है। यह समिति लोरमी में रावण दहन का बडा आयोजन शति पूर्वक करते आ रहे हैं समिति के द्वारा जीवत झाकियो के साथ पूरे लोरमी में भ्रमण करते हुए हाईस्कूल तक जाती है जहाँ हजारों की सख्या में रात भर लोग आयोजन को देखनें के लिए रूके हुये रहते है यह समिति लगतार 48 वर्षों से आयोजन करते आ रहे। समिति के सदस्य सक्रिय रूप से लगातार आयोजन को सफल बनाते आ रहे है हर साल कुछ नये रूप में झांकीयों का प्रदर्शन किया जाता है नवजीवन क्लब के द्वारा पूरी झाकी के साथ राम सीता, लक्ष्मण, हनुमान सेना और रावण सेना के साथ पुतला दहन के लिए जय जय श्री राम के घोष के साथ नगर के मुख्य मार्ग माहामाया मार्ग से होते हुए श्री राम दरबार, श्री राम झांकी, सीता माता कुटिया, महादेव झांकी डीजे व आकर्षक लाइटिंग आतिशबाजी के साथ श्री राम की झाकी हाईस्कूल मैदान पर पहुँचती है पुतला दहन के पहले रावण के युद्ध के बाद लोरमी राजपरिवार के द्वारा रावण दहन की प्रक्रिया पूरी की जाती है रावण दहन के बाद समस्त लोरमीवासी सोनपत्ती देकर एक दुसरे के साथ गले मिलते और बधाई देते है ज्ञात हो दशहरे के दिन को बुराई में अच्छाई की जीत कहा जाता है नवजीवन क्लब समिति के झाकीयों को देखने आसपास ग्रामीण इलाकों से भारी संख्या में आते है समिति के आयोजन को सभी के द्वारा सराहा जाता है वही लोरमी नगर पंचायत एवं विद्युत विभाग एवं लोरमी थाना के द्वारा विशेष सहयोग प्रदान किया जाता है जिससे समिति का आयोजन शांति पूर्वक समापन होता है आयोजन को सफल बनाने के लिए नरेन्द्र खत्री, जितेन्द्र पाठक, अमित दुबे, विश्वास दुबे, प्रशांत शर्मा, अभिषेक पाठक, आवेश द्विवेदी, देवी जायसवाल, समीर पाठक, आकाश केशरवानी, योगेश खत्री, यतीन्द्र  खत्री, लक्ष्मी खत्री, जितेन्द्र खत्री, अंश पाठक, दीपक नामदेव, मोनू यादव, दीपक जायसवाल (इट्टी) प्रेम यादव, मनीष जायसवाल, निक्कू जायसवाल , अनिल गुप्ता, पवन गुप्ता, राजेश जायसवाल, लक्ष्मी नारायण यादव, सहित समिति के सदस्य जुटे हुए हैं। वही रावण निर्माण संजू कश्यप,  बंटी साहू,  रिंकू यादव के द्वारा  किया जा रहा है। 

राजपरिवार में पूजा अर्चना कर निकाला गया झांकी - वर्षों से चली आ रही परंपरा के अनुसार रावण दहन

के पूर्व राजपरिवार के राजाबाड़ा में श्रीराम सीता, लक्ष्मण, हनुमान की सर्वप्रथम पूजा अर्चना किया गया जहाँ से फिर बाजे गाजे के साथ अस्त्र-पस्त्र के साथ झांकी निकालते हुये नगर के राजाबाड़ा से होते हुए. फौव्वारा चौक, मुंगेली रोड़ पुराना बस स्टेण्ड मार्ग होते हुए झाकी हाईस्कूल के मैदान में पहुंचती है जड़ों रावण के पुतले का दहन किया जाता है वही पूरे मार्ग में आतिशबाजी के साथ झांकीयों पहुँचते है।

Leave Your Comment

Click to reload image