छत्तीसगढ़ / जशपुर

कलेक्टर ने वर्ष 2026 के लिए तीन स्थानीय अवकाश घोषित किये

 जशपुरनगर । कलेक्टर रोहित व्यास ने सामान्य पुस्तक परिपत्र भाग-2 के अनुक्रमांक 04 के नियम 08 के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए वर्ष 2026 के लिए जिला जशपुर हेतु तीन दिवस स्थानीय अवकाश घोषित किया है।

घोषित अवकाश के अनुसार -

1.  16 जुलाई 2026, गुरुवार को रथयात्रा पर्व पर

2.  26 अक्टूबर 2026, सोमवार को कुंवर पूर्णिमा करम परब त्यौहार पर

3.  09 नवंबर 2026, सोमवार को दीपावली के दूसरे दिन गोवर्धन पूजा पर स्थानीय अवकाश रहेगा।

यह अवकाश बैंक एवं कोषालय पर लागू नहीं होगा।

 

 

Leave Your Comment

Click to reload image