छत्तीसगढ़ / सक्ति

जवाहर नवोदय विद्यालय की कक्षा 9वीं एवं 11वीं की लैटरल एंट्री परीक्षा-2027 के लिए ऑनलाइन जानकारी सुधारने की अंतिम तिथि 25 अक्टूबर तक

 सक्ती,अक्टूबर 2026

जवाहर नवोदय विद्यालय में शैक्षणिक सत्र 2027-28 के दौरान कक्षा 9वीं एवं 11वीं में रिक्त सीटों पर प्रवेश के लिए आयोजित होने वाली लैटरल एंट्री परीक्षा-2027 हेतु पंजीकृत परीक्षार्थियों को अपनी व्यक्तिगत जानकारी में सुधार करने का अवसर दिया गया है। परीक्षार्थी अपनी जानकारी में आवश्यक सुधार 25 अक्टूबर 2026 तक ऑनलाइन कर सकते हैं। नवोदय विद्यालय समिति द्वारा जारी निर्देशानुसार, पंजीकृत परीक्षार्थी ग्रामीण, शहरी क्षेत्र, लड़का, लड़की, दिव्यांगता, वर्ग, समुदाय तथा परीक्षा के माध्यम (हिन्दी व अंग्रेजी) से संबंधित जानकारी में सुधार के लिए समिति की आधिकारिक वेबसाइटhttps://cbseitms.nic.in/2026/nvsix_9अथवाhttps://cbseitms.nic.in/2026/nvsxi_11पर ऑनलाइन लॉगिन कर सुधार सकते हैं। निर्धारित तिथि 25 अक्टूबर 2026 के बाद व्यक्तिगत जानकारी में सुधार करना संभव नहीं होगा। अतः सभी पंजीकृत परीक्षार्थियों को सलाह दी जाती है कि वे निर्धारित समय-सीमा के भीतर अपनी जानकारी की जांच कर आवश्यक सुधार सुनिश्चित करें।

Leave Your Comment

Click to reload image