वनांचल के ग्राम जमुनाही में हाथियों का उत्पाद, 2 मवेशी की मौत, कुछ मवेशी घायल मकान को किया क्षतिग्रस्त
मुंगेली |
2026-10-24 17:51:25
लोरमी - लोरमी वनांचल क्षेत्र ग्राम जमुनाही में सुबह चार उग्र हाथियों के झुंड ने मवेशियों के तबले में हमला कर दो भैस की कुचलने से दर्दनाक मौत होने की जानकारी सामने आई है। हाथियों के हमले ग्रामीण ने बीवी बच्चो के साथ भागकर जान बचाई।
वन क्षेत्र के ग्राम जमुनाही में शुक्रवार प्रात सुबह 3 बजे अचानक जंगली हाथियों का झुंड गांव के निवासी नीलकंठ यादव को हाथियों के चिंघाड़ने की आवाज सुनाई दी जब घर से बाहर निकलकर टार्च से देखा तो हाथियों का झुंड उसके घर की तरफ आ रहा था, आनन फानन में नीलकंठ ने अपने पत्नी और बच्चो को लेकर घर छोड़कर बस्ती की तरफ शरण लेने के लिए भागकर अपने और अपने परिवार की जान बचाई। वही नीलकंठ आनन फानन में अपने घर में बंधे भैंस, गाय को छोड़ना भूल गया हाथियों ने उग्रता के कारण घर के तबले खूंटे से बंधे मवेशीयो को हथियों ने कुचले जाने से एक भैस व भैंस के बच्चे की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई एवँ अन्य मवेशी घायल हो गए। हाथियों का उत्पात सुबह तक चलता रहा ग्रामीणों के घर को क्षतिग्रस्त कर बाईक को नुकसान पहुचाया। सुबह तक हाथियों धान की फसल को खा रहे काफी फसल कुचलकर खराब हो गए वन विभाग में घटना स्थल पहुंचकर मुआवजा प्रकरण तैयार कर उच्च अधिकारी को पत्र प्रेषित करने की बातें कही है।
काफी समय से भटक रहे है -
आपको बता दे कि हाथियों का दल काफी दिनों से एटीआर के जंगलों में भटक रहे कुछ पूर्व भी जंगल अंदर रह रहे ग्रामीणों के घर को नुकसान पहुंचा चुके है।