छत्तीसगढ़ / मुंगेली

मेडिकल टीम लोरमी द्वारा रक्त जांच एवं रक्तदान शिविर का सफल आयोजन -नेक काम के लिए क्षेत्र के जनता ने की मेडिकल टीम की सराहना

 लोरमी : मेडिकल टीम लोरमी एवं हंसवाहिनी ब्लड सेंटर बिलासपुर के संयुक्त तत्वावधान में निःशुल्क ब्लड डोनेशन एवं रक्त प्रोफाइल जांच शिविर का आयोजन किया गया।


शिविर में कुल 139 लोगों ने स्वास्थ्य जांच का लाभ लिया, जिसमें से 40 लोगों ने स्वेच्छा से रक्तदान किया।

शिविर की मुख्य अतिथि ड्रग इंस्पेक्टर श्रीमती सुमनलता कंवर रहीं। इस अवसर पर मेडिकल टीम लोरमी के अध्यक्ष मिंटू छाबड़ा, अभिलाष जायसवाल, हरीश देवांगन, राजेश झरिया, राजेंद्र साहू, अवधेश राजपूत, इंद्रजीत कौर एवं प्रिया जायसवाल राजाराम कश्यप 
 विशेष रूप से उपस्थित रहे।

शिविर का मुख्य आकर्षण एक ही परिवार जायसवाल परिवार के 5 सदस्यों ने एक साथ रक्तदान कर समाज को नई दिशा दी, जिसमें एक महिला सदस्य ने भी रक्तदान किया।

हंसवाहिनी ब्लड सेंटर बिलासपुर से दुर्गा देवांगन, अरविंद साहू एवं उनकी टीम ने रक्त संग्रहण में सहयोग किया। कार्यक्रम के अंत में सभी 40 रक्तदाताओं को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। मेडिकल टीम ने कहा एक थैली खून तीन जिंदगियां बचाता है, क्योंकि इससे आरबीसी प्लाज्मा और प्लेटलेट्स अलग-अलग 3 मरीजों के काम आते हैं।

Leave Your Comment

Click to reload image