छत्तीसगढ़ / मुंगेली

ग्राम झाफल प्राथमिक शाला में आओ बने इंसान कार्यक्रम आयोजित

लोरमी - शासकीय प्राथमिक शाला झाफल में जनपद सदस्य फागूराम साहू  भारत माता की आरती में सम्मिलित हुए। 

आओ बने इंसान कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि मेरा बचपन ग़रीबी में व्यतीत हुआ है। मेरा प्रारंभिक पढ़ाई गांव में किया। बारहवीं की पढ़ाई बैगाकपा में किया। फ़िर कमाने के लिए बाहर चला गया था। वहाँ से आने के बाद गांव में छोटा दुकान प्रारम्भ किया। फिर राजनीति में आने की इच्छा नहीं था लेकिन गांव वालों के सहयोग से मै आगे बढ़ा। प्रधानपाठक संजय सिंह ने कहा कि बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए पढ़ाई के साथ साथ खेलकूद, जनउला, गीत अन्य गतिविधि कराया जाता हैं।
इस अवसर पर विद्यालय परिवार द्वारा आयोजित चम्मच दौड़ प्रतियोगिता में विजेता प्रतिभागी को पेन पेंसिल देकर के सम्मानित किया गया।

Leave Your Comment

Click to reload image