*विकसित भारत जी राम जी योजना ने पकड़ी रफ्तार, 41940 से अधिक ग्रामीणों को मिल रहा रोजगार* *जिले के 442 ग्राम पंचायतो में 977 कार्य प्रगति पर* *ग्रामीणों की मांग पर गांव में रोजगार हो रहा उपलब्ध, प्रतिदिन मिल रहा ₹300 का मजदूरी भुगतान*
कवर्धा -जिले के 442 ग्राम पंचायतों में 977 निर्माण कार्य विकसित भारत रोजगार और आजीविका के लिए गारंटी मिशन ग्रामीण अंतर्गत ग्रामीणों की मांग पर खोले गए हैं। जिसमें 41945 ग्रामीणों को रोजगार मिल रहा है। कलेक्टर कबीरधाम श्रीमती तुलिका प्रजापति के निर्देशानुसार जिले के ग्राम पंचायतों में बड़ी मात्रा में श्रम मूलक कार्य जिला पंचायत द्वारा प्रारंभ किया गया हैं। योजना अंतर्गत प्रतिदिन निर्माण कार्यों में श्रमिकों की संख्या में बढ़ोतरी हो रही है और ग्रामीणों को अपने गांव में रोजगार मिल रहा है। नया तालाब निर्माण,पुराने तालाबों का गहरीकरण,डबरी निर्माण, आजीविका डबरी, कंटूर ट्रेंच निर्माण, बालिका शौचालय, मुक्तिधाम शेड निर्माण एवं कच्ची नाली निर्माण जैसे अनेक कार्य चल रहे है।