छत्तीसगढ़ / बालोद

स्वामी आत्मानंद स्कूल पुरूर में ‘मिशन वात्सल्य’ एवं ‘मिशन शक्ति’ जागरूकता शिविर

 बालोद । कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा के निर्देशानुसार तथा जिला कार्यक्रम अधिकारी  अमित सिन्हा के आदेश एवं मार्गदर्शन में महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा जिला बाल संरक्षण अधिकारी  गजानंद साहू के नेतृत्व में स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय पुरूर में ‘मिशन वात्सल्य’ एवं ‘मिशन शक्ति’ के तहत विशेष जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर का मुख्य उद्देश्य छात्र-छात्राओं को उनके अधिकारों, बाल संरक्षण, महिला सुरक्षा तथा सशक्तिकरण के प्रति सजग कर एक जिम्मेदार नागरिक बनाना रहा।

कानूनी प्रावधानों और हेल्पलाइन नंबरों से कराया गया अवगत

शिविर के दौरान विद्यार्थियों को बाल अधिकार, बाल विवाह की रोकथाम, बाल श्रम उन्मूलन, बच्चों के साथ होने वाले दुव्र्यवहार की रोकथाम तथा बाल संरक्षण से जुड़े विषयों की सारगर्भित जानकारी दी गई। इसके साथ ही बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम 2006, पॉक्सो एक्ट (लैंगिक अपराधों से बालकों का संरक्षण अधिनियम 2012), किशोर न्याय अधिनियम 2015, किशोर न्याय बोर्ड तथा बाल कल्याण समिति की कार्यप्रणाली के संबंध में विस्तार से अवगत कराया गया। महिलाओं व बालिकाओं के अधिकारों, सुरक्षा, सम्मान, आत्मनिर्भरता एवं सशक्तिकरण पर प्रकाश डालते हुए ’चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098’ तथा ’महिला हेल्पलाइन नंबर 181’ के उपयोग की जानकारी दी गई और किसी भी आपात परिस्थिति अथवा शोषण की स्थिति में तत्काल इन नंबरों पर संपर्क करने हेतु प्रेरित किया गया।

 
 
 
 

बैनर-पोस्टर के माध्यम से दिया गया जागरूकता का संदेश

 

 

कार्यक्रम के दौरान बैनर एवं पोस्टरों के जरिए सुरक्षित वातावरण निर्माण तथा बच्चों के सर्वांगीण विकास में समाज की भूमिका पर बल दिया गया। इस अवसर पर विधिक सह परिवीक्षा अधिकारी  उत्तम कुमार साहू, चाइल्ड हेल्पलाइन सुपरवाइजर  डामेन्द्र साहू, विद्यालय के स्टाफ  सी. बी. साहू, श्रीमती इंदिरा मंडावी,  लोमेश कुमार साहू,  एस. के. साहू, श्रीमती डी. साहू, श्रीमती निधि झा, श्रीमती सुधा वर्मा,  जे. आर. सिन्हा,  आई. एल. ठाकुर, चैतन्य संस्था से श्रीमती प्रीति बाला साहू, मेडिकल एसोसिएशन बालोद के सचिव  पवन साहू, विद्यालयीन स्टाफ तथा छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

 
 
 
 

Leave Your Comment

Click to reload image