छत्तीसगढ़ / कांकेर

कांकेर जिले में 29 अक्टूबर को भी बंद रहेंगे सभी आंगनबाड़ी केंद्र

 उत्तर बस्तर कांकेर । जिले में बारिश तथा चक्रवाती तूफान के संभावित प्रभाव व अतिवृष्टि की आशंका को देखते हुए बच्चों की सुरक्षा के मद्देनजर जिला प्रशासन द्वारा महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया है। इसके तहत 29 अक्टूबर 2026, गुरुवार को कांकेर जिले के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में अवकाश रहेगा।

कलेक्टर  कुन्दन कुमार के निर्देशानुसार महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा इस संबंध में आदेश जारी किया गया है। बारिश के कारण बच्चों को आंगनबाड़ी केंद्रों तक आने-जाने में होने वाली संभावित परेशानियों और सुरक्षा संबंधी जोखिमों को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया है। जारी आदेश तत्काल प्रभाव से लागू हो गया है।

 

 

Leave Your Comment

Click to reload image