सुरक्षा गार्ड कोर्स में रोजगारोन्मुखी प्रशिक्षण के लिए काउंसिलिंग 02 नवम्बर को
उत्तर बस्तर कांकेर, 29 अक्टूबर 2026
जिले के बेरोजगार युवाओं को रोजगार एवं स्व-रोजगार से जोड़कर सक्षम बनाने के लिए लाइवलीहुड कॉलेज कांकेर में सुरक्षा गार्ड कोर्स में 30 सीटों पर निःशुल्क आवासीय प्रशिक्षण प्रारंभ किया जा रहा है। लाइवलीहुड कॉलेज कांकेर के सहायक परियोजना अधिकारी ने बताया कि प्रशिक्षण के लिये 02 नवम्बर को लाईवलीहुड कॉलेज गोविन्दपुर कांकेर में प्रातः 10 बजे से शाम 04 बजे तक कांउसलिंग का आयोजन किया जाएगा। जिले के ऐसे युवा जिनकी उम्र 18 वर्ष या उससे अधिक है जो इस प्रशिक्षण से जुड़कर अपना भविष्य संवारना चाहते हैं। वे शैक्षणिक योग्यता की अंकसूची, आधार कार्ड, 02 पासपोर्ट साईज फोटोग्रॉफ, निवास प्रमाण पत्र की छायाप्रति के साथ निर्धारित समय में कांउसलिंग में उपस्थित होकर अपना पंजीयन करवा सकते हैं।