छत्तीसगढ़ / कबीरधाम

अवैध धान भंडारण पर खाद्य विभाग और मंडी समिति की संयुक्त कार्रवाई दो व्यापारियों के परिसरों से 50 क्विंटल धान जब्त, मंडी अधिनियम के तहत कार्रवाई जारी

कवर्धा। अवैध धान भंडारण के विरुद्ध खाद्य विभाग एवं कृषि उपज मंडी समिति की संयुक्त टीम ने आकस्मिक निरीक्षण कर कार्रवाई की। संयुक्त जांच के दौरान दो व्यापारियों के गोदामों एवं परिसरों में अवैध रूप से भंडारित धान पाए जाने पर कुल 50 क्विंटल धान जब्त किया गया।


प्राप्त जानकारी के अनुसार, संयुक्त टीम ने निरीक्षण के दौरान धान के भंडारण की जांच की। इस दौरान दो व्यापारियों जिसमें दिनेश कुमार पुसाम पुतपुटा के यहाँ से 25 किवंतल धान एवम पारस  कुर्रे के यहां से 25 किवंतल धान उनके गोदाम/परिसरों में नियमों के विपरीत धान का भंडारण पाए जाने पर जब्ती की कार्रवाई की गई।


मामले में कृषि उपज मंडी अधिनियम के प्रासंगिक प्रावधानों के तहत जब्ती प्रकरण दर्ज किया गया है। संबंधित व्यापारियों के विरुद्ध नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की प्रक्रिया जारी है।

जिला खाद्य अधिकारी चंद्रशेखर देवांगन ने बताया कि-'खाद्य विभाग एवं कृषि उपज मंडी समिति की इस संयुक्त कार्रवाई से अवैध धान भंडारण करने वालों में सख्ती का संदेश गया है। संबंधित विभागों द्वारा नियमों के उल्लंघन पर कार्रवाई की जा रही है।और यह कार्यवाही आगे भी निरंतर जारी रहेगी।

 

Leave Your Comment

Click to reload image