कवर्धा, 30 अक्टूबर 2026। कबीरधाम जिले में लंबित स्थायी वारंटों की तामीली को लेकर पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। इसी क्रम में कबीरधाम पुलिस ने चार स्थायी वारंटियों को गिरफ्तार कर विधिवत माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया। इनमें सिटी कोतवाली पुलिस ने दो, कुंडा थाना पुलिस ने एक तथा पोड़ी चौकी पुलिस ने एक स्थायी वारंटी को गिरफ्तार किया है।
पुलिस अधीक्षक श्री जितेन्द्र कुमार यादव ने जिले के सभी थाना एवं चौकी प्रभारियों को माननीय न्यायालय द्वारा जारी वारंटों की शत-प्रतिशत तामीली सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। इन निर्देशों के परिपालन में पुलिस द्वारा लंबित वारंटों के निष्पादन और वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है, ताकि न्यायिक प्रक्रिया सुचारू रूप से संपन्न हो सके।
गिरफ्तार किए गए वारंटियों में ये शामिल
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, गिरफ्तार किए गए स्थायी वारंटियों में ओगेश्वर राज सिन्हा (40 वर्ष), पिता पूनाराम सिन्हा, निवासी वार्ड क्रमांक 01, साईं मंदिर के पास, कवर्धा; मंतराम सोनवानी (19 वर्ष), पिता बुधराम सोनवानी, निवासी मिनीमाता चौक, अटल आवास, थाना कवर्धा; गणेश उर्फ रायसन (33 वर्ष), पिता अलखराम मेहरा, थाना कुंडा क्षेत्र तथा दीपक कुमार साहू, पिता बहादुर साहू, निवासी ग्राम सारंगपुर कला, चौकी पोड़ी, थाना बोड़ला, जिला कबीरधाम शामिल हैं।
वारंटों की तामीली को दी जा रही प्राथमिकता
कबीरधाम पुलिस द्वारा न्यायालयीन प्रकरणों में लंबित वारंटों की तामीली को प्राथमिकता दी जा रही है।