छत्तीसगढ़ / जशपुर

7 मृतकों के परिजनों को 28 लाख की आर्थिक सहायता स्वीकृत

 जशपुरनगर । कलेक्टर कार्यालय जशपुर द्वारा छत्तीसगढ़ राजस्व पुस्तक परिपत्र 6-4 के तहत जिले में हुई विभिन्न दुर्घटनाओं में मृत 7 व्यक्तियों के निकटतम वारिसानों को आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की गई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार तहसील फरसाबहार, पत्थलगांव, सन्ना एवं कुनकुरी क्षेत्र में नदी, बांध, डेम, तालाब एवं खेत की डबरी में डूबने तथा सर्पदंश से हुई मृत्यु के कुल 7 प्रकरणों में प्रत्येक को 4-4 लाख रुपये के मान से कुल 28 लाख रुपये की सहायता राशि स्वीकृत की गई है।

 

स्वीकृत प्रकरणों में खारी बहार निवासी स्व.कृपा सागर कुजूर, राजाआमा निवासी स्व. जलसिंह सिदार, कामारिमा निवासी स्व. कृष्णा राम विश्वकर्मा, पकरीकछार निवासी स्व. राजेन्द्र कुंवर, घट मुंडा निवासी स्व. शाखापति, चराई खारा निवासी स्व. फुलकुमारी बाई तथा मुंडाडीह निवासी स्व. पिंकेश्वर साय के परिजन शामिल हैं। कलेक्टर रोहित व्यास द्वारा संबंधित तहसीलदारों को स्वीकृत राशि का भुगतान हितग्राहियों को शीघ्र करने के निर्देश दिये गये हैं।

Leave Your Comment

Click to reload image