छत्तीसगढ़ / जशपुर

छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर कलेक्टर ने दी राज्य स्थापना दिवस की शुभकामनाएं

 जशपुरनगर । छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर आज कलेक्टर  रोहित व्यास ने कलेक्टोरेट परिसर में स्थापित छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन किया। इस अवसर पर उन्होंने जिलेवासियों को राज्य स्थापना दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

कलेक्टर  व्यास ने कहा कि जिला प्रशासन द्वारा 02 नवम्बर को रणजीता स्टेडियम में जिला स्तरीय राज्योत्सव का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने जिले के सभी जनप्रतिनिधियों एवं आम नागरिकों से राज्योत्सव कार्यक्रम में शामिल होकर अपनी सहभागिता सुनिश्चित करने का आग्रह किया है।

इस अवसर पर अधिकार और कर्मचारी उपस्थित थे।

 

 

Leave Your Comment

Click to reload image