छत्तीसगढ़ / जशपुर

SIS कंपनी में सुरक्षा जवानों की भर्ती के लिए जशपुर जिले में लगेगा कैंप

 जशपुरनगर । जशपुर जिले के बेरोजगार युवाओं को रोजगार से जोड़ने के उद्देश्य से सिक्योरिटी एंड इंटेलिजेंस सर्विसेज (SIS) कंपनी द्वारा सुरक्षा जवानों की भर्ती के लिए जिले के विभिन्न विकासखंडों में भर्ती कैंप का आयोजन किया जा रहा है।

इस भर्ती अभियान के तहत योग्य एवं इच्छुक अभ्यर्थियों को सुरक्षा जवान, सुपरवाइजर एवं ळज्व् अधिकारी के पदों पर रोजगार प्राप्त करने का अवसर मिलेगा।

भर्ती प्रक्रिया में शामिल होने के इच्छुक अभ्यर्थी निर्धारित तिथि एवं स्थान पर आवश्यक दस्तावेजों के साथ उपस्थित होकर आवेदन एवं चयन प्रक्रिया में भाग ले सकते हैं।

शैक्षणिक एवं शारीरिक योग्यता

भर्ती के लिए अभ्यर्थियों की शैक्षणिक योग्यता 10वीं, 12वीं पास अथवा फेल एवं स्नातक निर्धारित की गई है। अभ्यर्थियों की आयु 19 से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए।

शारीरिक मापदंड के तहत ऊंचाई 167.5 से 180 सेंटीमीटर तथा वजन 56 से 90 किलोग्राम के बीच होना आवश्यक है। भर्ती के अन्य नियमों एवं शर्तों की जानकारी भर्ती अधिकारियों से प्राप्त की जा सकती है।

भर्ती कैंप का निर्धारित कार्यक्रम

दिनांक भर्ती स्थल

2 नवंबर 2026  जनपद पंचायत मनोरा

 3 नवंबर 2026  जनपद पंचायत जशपुर

 4 नवंबर 2026  लाइवलीहुड कॉलेज जशपुर

 9 नवंबर 2026  जनपद पंचायत फरसाबहार

 10 नवंबर 2026 जनपद पंचायत पत्थलगांव

11 नवंबर 2026  जनपद पंचायत कांसाबेल

जिले के इच्छुक युवाओं से अपील की गई है कि वे इस रोजगार अवसर का लाभ उठाएं और निर्धारित तिथि पर भर्ती शिविर में उपस्थित हों।

भर्ती से संबंधित अधिक जानकारी के लिए मोबाइल नंबर 7828939998 एवं 9301350757 पर संपर्क या एसएमएस कर सकते हैं।

Leave Your Comment

Click to reload image