छत्तीसगढ़ / कबीरधाम

घरेलू विवाद में 20 वर्षीय महिला की हत्या, जेठ पर आरोप

घरेलू विवाद में 20 वर्षीय महिला की हत्या, जेठ पर आरोप

सहसपुर लोहारा थाना क्षेत्र के ग्राम मोहगांव की घटना, पुलिस ने मामला दर्ज कर शुरू की जांच

कवर्धा। कबीरधाम जिले के सहसपुर लोहारा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम मोहगांव में घरेलू विवाद के चलते एक 20 वर्षीय महिला की हत्या का मामला सामने आया है। मृतका की पहचान हेमलता निषाद, पति वीर सिंह निषाद, उम्र 20 वर्ष के रूप में हुई है। घटना के बाद पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध अपराध पंजीबद्ध कर मामले की विवेचना शुरू कर दी है।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, घरेलू विवाद के दौरान मृतका के जेठ देव सिंह निषाद पर कथित रूप से मारपीट कर उसकी हत्या करने का आरोप है। बताया गया है कि आरोपी ने महिला का सिर दीवार पर पटका, गला दबाया तथा धारदार हथियार से चोट पहुंचाई, जिससे उसकी मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही थाना सहसपुर लोहारा पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए अपराध पंजीबद्ध किया और जांच शुरू की। पुलिस घटना से जुड़े तथ्यों एवं साक्ष्यों का संकलन कर रही है। मामले में आरोपी के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई की जा रही है तथा प्रकरण के सभी पहलुओं की जांच जारी है।

पुलिस द्वारा विवेचना के दौरान प्राप्त तथ्यों एवं साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

 

Leave Your Comment

Click to reload image